फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kidnapping case: बीसीएस से अपह्रत बच्चों को तलाशने में मदद करने पर कोटखाई के रौनक को किया सम्मानित

Mon, 11 Aug 2025 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला जाकर बच्चों व उनके अभिभावकों से मुलाकात की और बच्चों का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रौनक शर्मा को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीएस से किडनैप किए गए बच्चों की बरामदगी के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को आईजीएमसी शिमला जाकर बच्चों व उनके अभिभावकों से मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। प्रदेश सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई की पंचायत बाग डुमैहर के पुजैली गांव से संबंध रखने वाले रौनक शर्मा को सम्मानित किया। बिशप काॅटन स्कूल से तीन बच्चों के अपहरण मामले में रौनक शर्मा ने अदम्य साहस, विवेक और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए पुलिस और प्रशासन की मदद कर बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


उनके साहसिक कार्य से न केवल परिजनों को राहत दी, बल्कि प्रदेश में यह संदेश भी दिया कि जागरूक और साहसी नागरिक समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह घटना हमें याद दिलाती है कि जब कोई नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझकर निस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा का स्तंभ बन जाता है। रौनक शर्मा का यह कदम नागरिक कर्तव्य, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जागरूकता का एक ऐतिहासिक उदाहरण है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रौनक शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। साहस व विवेक की सराहना करते हुए 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें