फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुल्लू के व्यक्ति से तीन किलो 800 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने फोरलेन पर लगाए नाके पर पकड़ा

Mon, 11 Aug 2025 04:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

जिला बिलासपुर में पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घुमारवीं थाना पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति से तीन किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर रोहिन में लगाए नाके पकड़ा है। पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे फोरलेन पर नाका लगाया था। इसी बीच मनाली की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। चालक से पूछताछ की गई तो उसके हाव भाव डरे हुए लगे। शक पर कार की तलाशी ली गई तो एक पॉलीथिन का लिफाफा मिला, जिसमें 3 किलो 800 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी रामधन निवासी निवासी गांव रु जग जिला कुल्लू को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने नशा तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले के आरोपी का अदालत से रिमांड प्राप्त किया जाएगा। पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की भी कोशिश की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस तरह की सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।जिला बिलासपुर में पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें