फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, पढ़िए क्या कहा?

Sun, 22 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के हस्तक्षेप से खेल का स्तर गिरता जा रहा है। सरकार चाहती तो आईपीएल के मैच धर्मशाला स्टेडियम में देखने को मिलते। खेल संस्थाओं में हस्तक्षेप से खेल प्रतिस्पर्धाओं का स्तर गिरता जा रहा है। अनुराग घुमारवीं में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को प्रदेश की तरक्की रास नहीं आती है। उन पर कई केस चले हुए हैं, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए हैं। अगर ये करोड़ों रुपये केसों के बजाय खेलों के बढ़ावे पर लगाए जाते तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कई सवाल दागे।

कहा कि एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा के प्रश्नों का उत्तर मुख्यमंत्री क्यों नहीं दे रहे हैं? कहा कि बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने को यदि सरकार अड़ंगा नहीं लगाती तो इसका निर्माण हो सकता था। भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में है। इस दौरान पूर्व विधायक केडी धर्माणी, राजेंद्र गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र धर्माणी, विक्रम शर्मा, जोरावर सिंह और इंदु शर्मा आदि उपस्थित थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने इससे पहले बरठीं में पीएनबी बैंक के एटीएम का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें