फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महिलाओं संग नृत्य करने उतरीं मां ज्वाला

Sun, 22 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू) क्षेत्र की आराध्य देवी माता ज्वाला का नवसंवत के अवसर पर तीन दिवसीय विरशु मेला शनिवार से शुरू हो गया। माता ज्वाला रथ में सवार होकर महिलाओं के साथ लालड़ी नृत्य करने निकल चुकी हैं। इससे पहले देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


इसके बाद ज्वाला माता के मंदिर प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं ने विरशु लालड़ी नृत्य किया। महिलाओं ने पारंपरिक विरशु गीत गाए। लालड़ी नृत्य देखने के लिए सैकड़ों लोग उमडे़। देवी के कारदार दया राम ने कहा कि तीन दिन लालड़ी नृत्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान ज्वाला माता द्वारा सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।

मेला कमेटी के प्रधान जोगू राम ठाकुर ने कहा कि विरशु मेले में स्थानीय महिला मंडल तथा युवक मंडल प्रस्तुति देंगे। लोक गायक नीरू चांदनी, डाबे राम कुल्लवी, उत्तम चंद कमांडो पहाड़ी गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें