बद्दी में यूएफएल के दसवें सीजन में 10 फाइट होंगी। देश-विदेश के 20 नामी एमएमए फाइटर इसमें हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता ग्रेट खली की मौजूदगी में होगी। उन्होंने कहा कि टिकट वही लोग खरीद पाएंगे, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
दो अक्तूबर को बद्दी विवि में यूएफएल के दसवें सीजन बैटल ऑफ वारियर्स का आयोजन किया जाएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सुपर स्टार द ग्रेट खली ने यूएफएल के हम फिट तो इंडिया फिट अभियान की सराहना की। उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों से इस स्पर्धा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। यूफएल के सीएमडी मास्टर भूपेश ने कहा कि पहले वह यूएफएल के नौ सीजन करवा चुके हैं। बद्दी में यूएफएल के दसवें सीजन में 10 फाइट होंगी। देश-विदेश के 20 नामी एमएमए फाइटर इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता ग्रेट खली की मौजूदगी में होगी। उन्होंने कहा कि टिकट वही लोग खरीद पाएंगे, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। टिकट खरीदते समय वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इस दौरान देश की पहली महिला पहलवान बीबी बुलबुल भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में तीन फाइट महिला फाइटर की होंगी। इस मौके पर चांसल गौरव झुनझुनवाला, रवनीश मिश्रा, पंजाबी फिल्म अभिनेता वीरेंद्र लबाना और खुशी राम उपस्थित रहे।