फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल एजूकेशन कॉन्क्लेव: छत्तीसगढ़ में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे युद्धवीर टंडन

Tue, 09 Nov 2021 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

युद्धवीर टंडन का चयन उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। युद्धवीर टंडन की प्रस्तुति का थीम भविष्य के विद्यालयों की पुन: कल्पना है, वह खेल, गतिविधियों और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
शिक्षक युद्धवीर टंडन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नवंबर माह में होने वाले ग्लोबल एजूकेशन कॉन्क्लेव में चंबा के शिक्षक युद्धवीर टंडन प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 से 15 नवंबर को ग्लोबल एजूकेशन कॉन्क्लेव होगा। इसे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नाम दिया गया है। 

विज्ञापन

इस कॉन्क्लेव में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित करीब 50 शिक्षक, शोधार्थी और शिक्षाविद हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रदेश से एक मात्र शिक्षक के रूप में शिक्षा खंड सुंडला की आने वाली प्राथमिक पाठशाला अनोगा के कनिष्ठ अध्यापक युद्धवीर टंडन का चयन हुआ है।

युद्धवीर टंडन का चयन उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। युद्धवीर टंडन की प्रस्तुति का थीम भविष्य के विद्यालयों की पुन: कल्पना है, वह खेल, गतिविधियों और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें