फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रोफेसर शशिकांत शर्मा बने हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य

Sat, 04 Sep 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नियामक आयोग के पूर्व सदस्य कमलजीत सिंह के पद छोड़ने के बाद से सदस्य का पद आयोग में रिक्त था। करीब बीस लोगों ने सदस्य पद के लिए आवेदन किया था। सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर का सदस्य के लिए चयन किया है। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रोफेसर शशिकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग का सेवानिवृत्त प्रोफेसर शशिकांत शर्मा निवासी शिमला को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ओर से शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। डॉ. शशिकांत शर्मा की नियुक्त तीन वर्ष या 65 वर्ष की उम्र (जो भी पहले होगा) के लिए होगा। नियामक आयोग के पूर्व सदस्य कमलजीत सिंह के पद छोड़ने के बाद से सदस्य का पद आयोग में रिक्त था। करीब बीस लोगों ने सदस्य पद के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर का सदस्य के लिए चयन किया है। डॉ. शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जून 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। मूल रूप से बिलासपुर सदर निवासी डॉ. शर्मा की स्कूल और कॉलेज की शिक्षा बिलासपुर से हुई है। सोमवार को डॉ. शर्मा नियामक आयोग के सदस्य का पद ग्रहण करेंगे।

एक साल और केंद्र में ही रहेंगे अमनदीप गर्ग
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग सितंबर 2022 तक केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर उनकी नियुक्ति को सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले वह पिछली सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें