फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भोरंज के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन को मिलेगा यंग साइंटिस्ट 2021 पुरस्कार

Wed, 06 Oct 2021 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज(हमीरपुर)

सार

डॉ. मनमोहन ने अपने बड़े भाई डॉ. अरविंद शर्मा जो पेरिस में पाइसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट हैं और पत्नी प्रियंका अग्रवाल को इसका श्रेय दिया है। डॉ. मनमोहन वर्तमान में हमीरपुर के वार्ड-1 में रहते हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गांव ढोह के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन शर्मा को यंग साइंटिस्ट 2021 के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए उन्हें मेडल और एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

विज्ञापन

मलेरिया के लिए नई दवा ईजाद करने पर भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) उन्हें सम्मानित करेगी। उनका इस अवार्ड के लिए चयन होने पर उनके पिता सेवानिवृत्त सहायक अभियंता मोती लाल शर्मा और माता मीना कुमारी ने खुशी व्यक्त की है।

डॉ. मनमोहन ने अपने बड़े भाई डॉ. अरविंद शर्मा जो पेरिस में पाइसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट हैं और पत्नी प्रियंका अग्रवाल को इसका श्रेय दिया है। डॉ. मनमोहन वर्तमान में हमीरपुर के वार्ड-1 में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें