डॉ. मनमोहन ने अपने बड़े भाई डॉ. अरविंद शर्मा जो पेरिस में पाइसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट हैं और पत्नी प्रियंका अग्रवाल को इसका श्रेय दिया है। डॉ. मनमोहन वर्तमान में हमीरपुर के वार्ड-1 में रहते हैं।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गांव ढोह के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन शर्मा को यंग साइंटिस्ट 2021 के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए उन्हें मेडल और एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
मलेरिया के लिए नई दवा ईजाद करने पर भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) उन्हें सम्मानित करेगी। उनका इस अवार्ड के लिए चयन होने पर उनके पिता सेवानिवृत्त सहायक अभियंता मोती लाल शर्मा और माता मीना कुमारी ने खुशी व्यक्त की है।