फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बरमू केल्टी को 1.14 करोड़ का मिला पंचायत घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

बोले, 3 लाख लीटर का बनाएंग पेयजल टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा की बरमू केल्टी में पंचायत घर का उद्घाटन किया। 1.14 करोड़ से बने भवन में प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र कक्ष और दो शौचालय बनाए गए हैं।
पहले पंचायत कार्यालय किराये के कमरे में चल रहा था। मंत्री ने बताया कि पहले पंचायत घर के निर्माण के लिए 33 लाख रुपये की राशि मिलती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने लोक निर्माण विभाग से नया डिजाइन तैयार करवाया। अब पूरे प्रदेश में एक जैसे पंचायत घर बन रहे हैं, जिनमें रंग, टाइलें और छत का स्वरूप समान रहेगा। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 17 पंचायत घर निर्माणाधीन हैं। पूरे प्रदेश में पिछले दो वर्षों में 125 पंचायत घर स्वीकृत करवाए गए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि केल्टी में 75 प्रतिशत सीवरेज कार्य पूरा हो चुका है। केल्टी पटवारखाना के लिए पहले स्वीकृत 12 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 42 लाख रुपये कर दी गई है। सामुदायिक भवन और पेयजल टैंक का निर्माण भी होगा मंत्री ने कहा कि पंचायत के पास सामुदायिक भवन के लिए तीन बीघा भूमि उपलब्ध है। क्षेत्र के लोग मिलकर स्थान तय करें ताकि पर्याप्त बजट जारी कर कार्य शुरू किया जा सके। पंचायत घर के लिए आवश्यक फर्नीचर का प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि केल्टी में 3 लाख लीटर का नया पेयजल टैंक बनाया जाएगा। खेल मैदान और पार्किंग के लिए भी भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रधान बरमू केल्टी कमली राम, उपप्रधान सुदेश, पार्षद विशाखा मोदी, बीडीसी सदस्य बलविंद्र सिंह सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, युवक मंडल, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें