विधि विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. रघुविंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर तीस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 120 घंटे या दो माह के इस कोर्स में 80 घंटे थ्योरी की कक्षाएं होंगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग में बार क्लर्क सर्टिफिकेट कोर्स की 30 सीटों के लिए 120 आवेदन आए हैं। यह कोर्स 12वीं पास युवाओं के लिए कौशल विकास निगम के सहयोग से शुरू किया गया है। कोर्स के लिए अधिक आवेदन आने से काउंसलिंग के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर ही युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा। कोर्स में प्रवेश के लिए 12 अप्रैल को विधि विभाग में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
आवेदनकर्ताओं के लिए 12वीं की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र देखे जाएंगे। विधि विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. रघुविंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर तीस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 120 घंटे या दो माह के इस कोर्स में 80 घंटे थ्योरी की कक्षाएं होंगी।
40 घंटे प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। इसमें विभाग के शिक्षक और वरिष्ठ अनुभवी अधिवक्ता प्रतिभागियों को बार क्लर्क के कार्य के बारे में प्रशिक्षण देंगे और उन्हें काम सिखाएंगे। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं का कौशल विकास करना है। पहली बार विवि में यह कौशल विकास कोर्स शुरू किया जा रहा है।