फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें जरूरी काम

Tue, 28 Jan 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकों से संबंधित जरूरी काम बुधवार और गुरुवार को ही निपटा लें। 31 जनवरी और पहली फरवरी को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दो फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल होने जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मांगे पूरी नहीं होने पर बैंक यूनियनों ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। हड़ताल के दौरान कई क्षेत्रों में एटीएम खाली होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

4 of 5
हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि बीते दिनों मुंबई में वेतन और अन्य मांगों को लेकर हुई बैठक के बेनतीजा निकलने के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के बैनर तले हिमाचल में भी सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस हड़ताल के बाद भी यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो बैंक यूनियन संघर्ष को और तेज करने को विवश होगी। मांगों के समर्थन में 11 मार्च से 13 मार्च तक भी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर बैंक प्रबंधन ने मांगों को स्वीकार नही किया तो एक अप्रैल से बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें