उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला शहर की सभी सड़कें बहाल हैं लेकिन शिमला से ठियोग को जोड़ने वाली कुफरी सड़क बंद है। ढली फागू मार्ग को सामान्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त मशीनें तैनात कर दी है। लगातार बर्फ बारी से फागू, ठियोग, शिमला, चौपाल के अन्य 4 संपर्क मार्ग, रोहडू में खड़ापत्थर और 7 संपर्क मार्ग, रामपुर में 2 संपर्क मार्ग, कुमारसैन में नारकंडा और 5 संपर्क मार्ग बंद हैं। चौपाल के कुपवी में 10 और डोडरा क्वार में 6 डीटीआर बंद होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जिला के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य है।