देवला छांब में वित्तीय जागरूकगा शिविर का आयोजन
उपभोक्ताओं को वित्तीय योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की हरनोड़ा शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से देवला छांब में डिजिटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
शिविर में बैंक के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार और सुनील शर्मा ने ग्रामीणों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित संचालन की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं को डिजिटल लेन-देन में साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, खातों की जानकारी साझा न करने और सुरक्षित पासवर्ड और ओटीपी के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, शिविर में सशक्त महिला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकें।
उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।