इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की महिला हॉस्टल इंजनघर के पास कार पार्किंग में कार में सवार व्यक्ति के पास चिट्टा है। इस आधार पर पुलिस की टीम ने कार पार्किंग में दबिश दी। इस दौरान कार की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 4.270 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने वेद व्यास विक्रम सिंह ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने संजौली में चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है।