फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 14 संस्थान बंद करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे बंजार के विधायक

Wed, 15 Feb 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 कुल्लू जिले के बंजार में 14 संस्थानों को बंद करने के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के फैसले के खिलाफ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी हाईकोर्ट पहुंचे गए। शौरी ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में 14 संस्थानों को बंद करने के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के फैसले के खिलाफ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। शौरी ने सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। विधायक ने कहा कि बंद किए संस्थानों में ज्यादातर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं, जिससे जनता को लाभ मिल रहा था। इसकी जानकारी विधायक ने बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने जनता के हित को देखते कई कार्यालय और संस्थान खोले थे, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।

विज्ञापन


बंजार में भी कई ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया, जिससे जनता में रोष है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो करोड़ की विधायक निधि के साथ एसडीपी, बैकवर्ड सब प्लान सहित कई योजनाओं का पैसा उपायुक्त कार्यालय से आवंटित होता है, उसे भी रोक दिया है। जिस कारण जिले में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) झंडी लगाकर घूम रहे हैं और झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का विरोध करेगी और इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की अगवाई में ढालपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें