फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पानी के नए कनेक्शन पर आठ अप्रैल से लगी रोक हटी

Sat, 24 Jul 2021 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ नवीन पुरी ने पानी के नए कनेक्शनों पर लगी पाबंदी शुक्रवार को हटा दी है। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में हर साल सरकार पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगाती है। 
विज्ञापन
पानी का नल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पानी के नए कनेक्शन लेने पर लगाई गई पाबंदी जलशक्ति विभाग ने शुक्रवार को हटा दी है। प्रदेश सरकार ने गत 8 अप्रैल को नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी थी। विभाग ने इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। मानसून के सक्रिय होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


राज्य के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ नवीन पुरी ने पानी के नए कनेक्शनों पर लगी पाबंदी शुक्रवार को हटा दी है। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में हर साल सरकार पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगाती है। प्रदेश सरकार अब पानी के नए कनेक्शनों को जारी कर सकेगी। प्रदेश भर के कई लोगों ने पानी के नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखे हैं। उनको भी लंबे इंतजार के बाद पानी के कनेक्शन जारी हो पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें