फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नपरी बख्शो का इलाज शुरू, जल्द वापसी की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगे पांव पांच हजार मीटर की दौड़ फतेह कर गोल्ड मेडल जीतने वाली ऊना के ईसपुर की उड़नपरी बख्शो देवी का इंडस अस्पताल शिमला में इलाज शुरू हो गया है। वीरवार को ‘अमर उजाला’ टीम बख्शो को लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


बख्शो की मदद को लेकर ‘अमर उजाला’ की मुहिम से जुड़कर इंडस अस्पताल ने मुफ्त इलाज की जिम्मेदारी ली है। वीरवार को बख्शो का अल्ट्रासाउंड कराया गया। डॉक्टरों के पैनल के मुताबिक बख्शो की किडनी आदि में कोई दिक्कत नहीं पाई गई है।

अस्पताल के प्रशासक वाईके जोशी ने बताया कि बख्शो देवी के अस्पताल में कराए गए टेस्ट में खून की कुछ कमी पाई गई है। दौड़ते वक्त दर्द की वजह कुछ और भी हो सकती है। बख्शो को दाखिल कर लिया गया है। शुक्रवार को उसका एंडोस्कोपी टेस्ट किया जाएगा, जिसमें किसी दूसरी समस्या का आवश्यकतानुसार उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

इनकी निगरानी में चल रहा इलाज

इंडस अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. बीआर वर्मा, डॉ. इंदिरा वर्मा, डॉ. डीआर पटेल, अस्पताल के सीईओ जेएस ठाकुर, इंडस अस्पताल के प्रशासक वाईके जोशी की निगरानी में बख्शो का इलाज चल रहा है। अमर उजाला टीम के साथ बख्शो के स्कूल के पीटीई यशपाल, समाजसेवी रजनीश और उसके परिजन मौजूद हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शुक्रवार को बख्शो का हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।

दौड़ के दौरान पेट में उठा था तेज दर्द
उल्लेखनीय है कि बख्शो को जिला स्तरीय दौड़ के दौरान पेट में तेज दर्द उठा था। बावजूद इसके बख्शो ने दौड़ स्पर्धा में गोल्ड जीता। इसके बाद राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में भी बख्शो तेज दर्द के कारण गिर पड़ी थी। इस सब के बीच ‘अमर उजाला’ ने ऊना अस्पताल में भी बख्शो की जांच कराई, जिसमें उसकी किडनी में कुछ सूक्ष्म क्रिस्टल होने की बात सामने आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें