इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेघना, हरितिका और प्रांजल ने अपने-अपने वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया। प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथी मौजूद रहे।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विजय धौटा ने कहा कि शनिवार को प्रतियोगिता के सभी फाइनल मैच खेले जाएंगे। लड़कियों के अंडर-19 मुकाबले में सहजल चौहान ने दिव्या शर्मा को और मेघना ठाकुर ने श्रेया नेक्टा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
लड़कियों के अंडर-17 मुकाबले में मेघना ठाकुर ने देव्यानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 मुकाबले में हरितिका शर्मा ने प्रांजल शर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-13 मुकाबले में प्रांजल चौहान ने मेघना घाघटा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 डबल्स मुकाबले में प्रांजल और कोंपल ने मेघना और नीतिका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-17 डबल्स मुकाबले में सहजल और हरितिका ने दिव्या और सहजल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ब्वॉयज ग्रुप में रहा इनका दबदबा
लड़कों के अंडर-19 मुकाबले में सार्थक ने नीतिश शर्मा को और कर्ण नेगी ने गगन ग्रोवर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर-17 मुकाबले में दिवेश शर्मा ने जौहर हैदी को, कर्ण नेगी ने मुनीष चौधरी को और सार्थक देष्ठा ने पीयूष घाबरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
लड़कों के ही अंडर-17 डबल्स मुकाबले में समक्ष और सार्थक ने अमित और विक्रम को, सार्थक और यजन ने राहुल और अर्जुन को, कंवल और ऋतिक ने साहिल और आतिश को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।