फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के खिलाफ शिमला में गुस्सा

Wed, 04 Jun 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर यूथ एडिफाइंग एसोसिएशन के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं में गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण कौशल ने इस गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को फांसी की सजा देने और जल्द जांच पूरी करने की मांग की।

दो युवतियों से हुए बलात्कार और उसके बाद उनकी हत्या की घटना पर संस्था के सदस्यों ने कड़ा रोष जताते हुए कहा कि इसे अंजाम देने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए गैंगरेप के आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा हुई थी, उसी तरह से इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां की प्रदेश सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है। यदि दोषियों को सजा न हुई तो संगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा।

संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना कुमारी महासचिव राकेश कुमार ने समाज के विभिन्न तबके के लोगों से भी इस तरह की शर्मनाक और दर्दनाक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सभी एकजुट हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें