फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालकनाथः यात्रा से पहले चखा प्रसाद

Tue, 28 Oct 2014 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ की पैदल यात्रा शुरू होने से पूर्व मंगलवार को राम मंदिर गेट के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल शिमला की ओर से आयोजित इस भंडारे में शहर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शिमला से बाबा बालकनाथ के धाम दियोटसिद्ध के लिए आज पैदल यात्रा रवाना होगी। राम मंदिर गेट के पास मंगलवार सुबह ग्यारह बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा शुरू होने से पहले बाबा की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना हुई।

प्रसाद ग्रहण करने के लिए पूरे दिन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। भंडारे के दौरान भजन कीर्तन कार्यक्रम में बाबा के भक्त भजनों पर झूमते रहे। सेवक मंडल के अध्यक्ष तरुण पुरी ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे गंज मंदिर से पैदल यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन


दाड़लाघाट में पहला पड़ाव
पहला पड़ाव दाड़लाघाट, दूसरा मारकंडेय मंदिर, तीसरा बरठी और चौथा बाबा के धाम दियोटसिद्ध में होगा। दो नवंबर को बाबा जी के दर्शन होंगे। पैदल यात्रा पूरी होने के बाद नौ नवंबर को द्वारकागढ़ (राम बाजार) में भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें