डॉ. अनुराग विजयवर्गीय
- फोटो : सोशल मीडिया
एमडी आयुर्वेद डॉ. अनुराग विजयवर्गीय के अनुसार ठंडे भोजन का निरंतर सेवन, रात को जागने की आदत, चिंता, वजन, कब्ज रहना, कैल्शियम की कमी, फास्ट फूड और रिफाइंड में तली चीजों का सेवन इसके कारण हैं।
उपचार : चंद्रप्रभा या त्रिफला का काढ़ा
चंद्रप्रभा वटी-दो दो गोलियां दिन में तीन बार, महायोगराज गूगल- दो-दो गोलियां, अनुपान के अनुरूप त्रिफला का काढ़ा लें। बाह्य प्रयोग के लिए महानारायण तेल, महामाष तेल, प्रसारणी तेल।
अरंड व मेहंदी के पत्ते पीसकर घुटनों पर लेप करने से भी दर्द में आराम मिलता है। अचार, मिर्च-मसाले, इमली, अमचूर, सेम की फली, अरबी, आलू, गोभी, मोठ, मक्का, बेसन, सूखी सब्जियां, दही, फ्रिज का पानी, मूली न खाएं। बाजरा, मूंग, तिल, मेथी, परवल, बैंगन, एलोविरा, टिंडा, कच्ची हलदी, लौकी, गाजर, कच्चा लहसुन खाएं