फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक नुस्खे: घुटनों के दर्द के लिए रामबाण है लहसुन, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 20 Sep 2019 03:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप घुटनों में दर्द और चिकनाई खत्म होने की समस्या से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक उपचार से राहत पा सकते हैं। आयुर्वेद के प्रमुख ग्रंथ माधव-निदान के अनुसार घुटने के जोड़ों में स्थित विकृत-वायु उन्हें नष्ट कर देती है। उनमें दर्द एवं सूजन को पैदा करता है।

विज्ञापन


यहां तक कि अगर डॉक्टर ने आपके घुटनों को बदलने के लिए कह दिया है तो उससे पहले आयुर्वेदिक लेप लगाएं। शहद एक चम्मच, दालचीनी पाउडर एक चम्मच, खाने वाला चूना आधा चम्मच लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दर्द वाले स्थान पर लगाकर रुई से बैंडेज कर दें और आठ-दस घंटों तक रहने दें। 

ये है घुटनों के दर्द की वजह

डॉ. अनुराग विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
एमडी आयुर्वेद डॉ. अनुराग विजयवर्गीय के अनुसार  ठंडे भोजन का निरंतर सेवन, रात को जागने की आदत,  चिंता, वजन, कब्ज रहना, कैल्शियम की कमी, फास्ट फूड और रिफाइंड में तली चीजों का सेवन इसके कारण हैं।

उपचार : चंद्रप्रभा या त्रिफला का काढ़ा 
चंद्रप्रभा वटी-दो दो गोलियां दिन में तीन बार, महायोगराज गूगल- दो-दो गोलियां, अनुपान के अनुरूप त्रिफला का काढ़ा लें। बाह्य प्रयोग के लिए महानारायण तेल, महामाष तेल, प्रसारणी तेल।
विज्ञापन

यह भी करके देखें

अरंड व मेहंदी के पत्ते पीसकर घुटनों पर लेप करने से भी दर्द में आराम मिलता है। अचार, मिर्च-मसाले, इमली, अमचूर, सेम की फली, अरबी, आलू, गोभी, मोठ, मक्का, बेसन, सूखी सब्जियां, दही, फ्रिज का पानी, मूली न खाएं। बाजरा, मूंग, तिल, मेथी, परवल, बैंगन, एलोविरा, टिंडा, कच्ची हलदी, लौकी, गाजर, कच्चा लहसुन खाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें