फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सोशल मीडिया की झूठी खबरों बचें, न करें शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय जाखूू में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के बाद ही करें शेयर : शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जाखू में सोमवार को 21वीं सदी की शिक्षा और कौशल के तहत मीडिया साक्षर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पीजीटी हिंदी विकास कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को मीडिया और पत्रकारिता का महत्व बताया।
उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया की झूठी खबरों से बचने की सलाह दी और शेयर न करने को कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का महत्व हर उस मुद्दे को हल करने में नहीं है जिसे वह पहचानते हैं, बल्कि लोगों को अनिश्चितता की दुनिया में अर्थ खोजने में मदद करने में है। मीडिया तीन प्रकार का होता है जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को झूठी खबरों से बचने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज से बचने के आसान तरीकों में सबसे पहले यह जरूर देखें की खबर का स्रोत क्या है, क्या वह किसी विश्वसनीय अखबार की वेबसाइट पर है। खबर को शेयर करने से पहले पूरी पढ़ें न केवल हेड लाइन पढ़कर शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लोग बड़ी और चौंकाने वाली हेडलाइन पढ़कर खबर को शेयर कर देते हैं, लेकिन पढ़ने पर पता चलता है कि सच्चाई कुछ और है। इसके अलावा झूठी खबरों से बचने के लिए तारीख और समय जांचे, फोटो तथा वीडियो की सच्चाई जांचकर फिर शेयर करें। इसके अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य शेरब दोरजे ने विद्यार्थियों को बताया कि वह मीडिया के क्षेत्र में किस तरह से अपना भविष्य बना सकते हैं। इस दौरान सभागार में मौजूद विद्यार्थियों ने उप प्रधानाचार्य से मीडिया से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें