फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायत चुनाव की कसरत शुरू, बीएलओ को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बचत भवन में आयोजित बैठक में निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
विज्ञापन


कसुम्पटी, मशोबरा और जुन्गा के लिए बीएलओ तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद वार्डाें के परिसीमन की अधिसूचना के बाद अब चुनाव के लिए भी कसरत शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इसमें चुनाव प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

सूत्रों के अनुसार कसुम्पटी, मशोबरा और जुन्गा क्षेत्र के कई कर्मचारियों को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी है। कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारी को जिस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है, उसे बदलने के लिए बाकायदा अधिकारियों से पुख्ता कारण बताकर अनुमति लेनी होगी। बचत भवन में सुबह 11:00 बजे 150 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ यह बैठक की गई। इसमें कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन्हें ड्यूटी लेटर भी जारी किया गया है। अभी पहले चरण में कितने क्षेत्रों के लिए बीएलओ की तैनाती की गई है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस बारे में प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के अधीन है। बीएलओ तैनाती की प्रक्रिया शुरू होने से जल्द चुनाव करवाए जाने को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिसीमन को लेकर दे सकेंगे सुझाव
जिला परिषद वार्डाें के परिसीमन को लेकर जारी किए प्रारूप पर आपत्तियां और सुझाव देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उपायुक्त कार्यालय में लोग इस प्रारूप पर अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं। प्रशासन ने अब जिला परिषद वार्डाें की संख्या 24 से बढ़ाकर 25 कर दी है। कुछेक वार्डाें में पंचायतों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। लोग अपने पंचायत घर, विकासखंड कार्यालय में नए प्रारूप को लेकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें