फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automatic Weather Stations: मौसम की सटीक जानकारी लेने के लिए हिमाचल में बढ़ाए जाएंगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

Fri, 18 Aug 2023 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में बढ़ रहीं प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
मौसम केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम की सटीक जानकारी लेने के लिए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में बढ़ रहीं प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह फैसला लिया है।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा। इससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने प्रदेश में ऑब्जर्वेटरी सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को और सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उपकरणों से गिरे हुए लेंटर व स्लैब उठाने और भारी स्टील की कटिंग सुविधा उपलब्ध होने से आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों में अत्यधिक मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों के स्थान पर पौधरोपण करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। पेड़ों की कटाई व निपटान वैज्ञानिक तरीके से किया जाए। कुल्लू जिला में सड़कें बाधित होने के दृष्टिगत गंभीर मरीजों को आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त (स्टैंड बाई) हेलिकाप्टर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों से राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें