फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली ऑटो रैली

Fri, 28 Oct 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

निर्वाचन अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि ऑटो के पीछे मतदान के लिए जागरुकता बैनर लगाए गए हैं। रैली के माध्यम से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
सुंदरनगर में निकाली ऑटो रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने शुक्रवार को जवाहर पार्क से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निर्वाचन अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि ऑटो के पीछे मतदान के लिए जागरुकता बैनर लगाए गए हैं। रैली के माध्यम से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। ऑटो परिवहन एक ऐसा माध्यम है जो सुंदरनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता एवं प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों की ओर से नियमित प्रयोग में लाया जाता है। उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जनता से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। इसके साथ ही मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रेरित करने के दृष्टिगत जन जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑटो रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया। हिमाचल प्रदेश में बहुत कम स्थानों पर ऑटो रैली के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन




इस कार्यक्रम में सुंदरनगर शहर के लगभग 150 ऑटो चालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऑटो चालकों ने यह भी प्रण लिया कि मतदाता जागरुकता की यह अलख वे हर जगह जगाएंगे। साथ ही साथ उनके द्वारा एक सेल्फी लेकर फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट में भी पोस्ट करेंगे। ऑटो रैली जवाहर पार्क से लेकर बीबीएमबी कॉलोनी और अस्पताल चौक से गंतव्य स्थान तक पहुंची। धर्मेश रामोत्रा ने सभी ऑटो चालकों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने आएं। इस अवसर पर डीएसपी दिनेश कुमार, बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, ऑटो यूनियन के प्रधान गोपाल ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, सचिव ब्रह्मा दत्त शर्मा सहित स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें