फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली फिल्म यारियां के लिए ऑडिशन शुरू, दो दिन में होगा कलाकारों का चयन

Sat, 28 Sep 2019 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़े परदे पर आने वाली पहली हिमाचली फिल्म यारियां में काम करने के लिए ऑडिशन रविवार से शुरू होंगे। यह दो दिन तक चलेंगे। फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। इसमें अभिनय करने के लिए हिमाचल के कलाकारों को तलाशा जाएगा। इसके लिए लॉर्ड महावीरा नर्सिंग इंस्टीट्यूट नालागढ़ में 29 और 30 सितंबर को ऑडिशन होंगे। फिल्म के निर्माता पोलाराम ढांगवाला ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उनके साथ नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


पोलाराम ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कहा कि इस फिल्म में बॉलीवुड और पॉलीवुड के कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और वह स्वयं दो दोस्तों की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे शक्ति कपूर, रजा मुराद और सुरेंद्र पाल के अलावा पंजाबी कलाकार भी अभिनय करेंगे। कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल के कोने-कोने में फिल्म की शूटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें