फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को पर्याप्त सुविधाएं देने को सरकार प्रयासरत: जयराम

Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम विश्व पर्यटन दिवस पर शिमला होटल एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश को प्रकृृति ने भरपूर प्राकृृतिक वैभव से नवाजा है। यहां विविध पर्यटक संभावनाएं हैं, जिनका दोहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश को पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के उद्देश्य से अनेक कारगर कदम उठा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राज्य में पर्यटक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बजट में पहली बार 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया तथा नई राहें-नई मंजिलें नामक नई योजना शुरू की।
विज्ञापन


उन्होंने निजी होटलियर्स को प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने होटल और आउटडोर कैटरिंग सेवाओं में कारपोरेट टैक्स की दरें घटाने के लिए केेंद्र सरकार का धन्यवाद किया। 

शिमला होटल ऐसासिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने मुख्यमंत्री और अन्य का स्वागत किया व केंद्र सरकार को होटलों के लिए जीएसटी की दरें घटाने के लिए धन्यवाद किया। शिमला के प्रसिद्ध होटलियर मुकेश मल्होत्रा नेे धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, ओंकार शर्मा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें