दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ सहायक
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि राइटर (सहायक) आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा ।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी, सिरमौर में एसवीएन स्कूल नाहन में परीक्षा होगी। वहीं, कौशांबी, मथुरा, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, देवरिया, बांदा, लखनऊ, फैजाबाद (अयोध्या), गोंडा, रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), मुजफ्फरनगर, बागपत (कक्षा 11 और 12), शामली (कक्षा 11 और 12), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, फरीदाबाद और बलिया में परीक्षा होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
- बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
- प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
- किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है।
परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर सपर्क करें
9882189843 (शिमला) 7018168040(सिरमाैर)