फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइकिल रेस के पहले चरण में अतुल और आयरा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं एमटीबी रेस में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान
विज्ञापन

अंडर-16 वर्ग में सात्विक और अंडर-19 में अर्णव प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 13वीं एमटीबी साइकिल रेस के दूसरे दिन शनिवार को साइकिलिस्टों ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के तहत द फीजेंट्स फ्लाइट नाम से रेस का आयोजन किया गया।
इस चरण में जंगलों, संकरी पगडंडियों और कठिन चढ़ाइयों के बीच साइकिलिस्टों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले चरण में धर्मशाला के अतुल कुमार ने पुरुष एकल वर्ग में दो घंटे 58 मिनट में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। आयुष दूसरे और वंश कालिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला एकल वर्ग में बेंगलुरु की 14 वर्षीय आयरा ने बाजी मारी। शिमला के सात्विक बास्ता ने अंडर-16 वर्ग और चंडीगढ़ के अर्णव ने अंडर-19 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर्स वर्ग में होशियारपुर के मंगल सिंह विजेता बने। आयोजकों के अनुसार, इस चरण में साइकिलिस्टों को कठिन पहाड़ी रास्तों और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करना पड़ा। हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम चरण 25 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरी प्रतियोगिता के समग्र विजेताओं का फैसला होगा। समापन पर आयोजित समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें