फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से कई शहरों में खाली हुए एटीएम, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Thu, 31 May 2018 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन वीरवार को कई शहरों में एटीएम खाली हो गए। दो दिवसीय हड़ताल के चलते कई जगह एटीएम में पैसा निकलवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


वीरवार को बैंक कर्मियों ने प्रदेशभर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किए। अकेले सोलन जिले में करीब तीन करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। उधर, शुक्रवार से बैंक खुल जाएंगे। दो दिनों से परेशानियां झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

बैंक कर्मचारी यूनियनों ने वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने दिए। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी वीरवार को लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक बंद होने से लोग हुए परेशान

बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते प्रदेश में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक बंद होने से लोगों को पैसा निकलवाने और जमा करवाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एआईबीओसी के प्रदेश सचिव और यूएफबीयू के संयोजक गोपाल शर्मा और यूएफबीयू के सह संयोजक प्रेम वर्मा ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि वेतन वृद्धि का समझौता तुरंत लागू किया जाए, वेतन में समुचित बढ़ोतरी की जाए और द्विपक्षीय समझौते में सभी वर्ग के अधिकारियों कोे वेतन वृद्धि दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें