फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 45 पार जोश अब भी बरकरार, एथलैटिक्स में दिखा रहे दम

Sat, 11 Feb 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शुरू हुई नौवीं मास्टर एथलैटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन 1500 मीटर, 100 मीटर दौड़ और शॉटपुट के मुकाबले हुए। 100 मीटर के 35 प्लस आयु वर्ग में सोलन के भूपेंद्र शर्मा पहले, पवन कुमार दूसरे और देशराज तीसरे स्थान पर रहे। 40 प्लस में दीपक शर्मा पहले, हरीश वर्मा दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


45 प्लस में अवतार सिंह ने पहला, अश्वनी ने दूसरा व जरनैल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 प्लस में सुरेंद्र प्रथम, सुभाष द्वितीय व कृष्ण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 55 प्लस में दलबीर सिंह और 60 प्लस में विजय वर्मा पहले, अमर सिंह दूसरे व जोगिंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे।

65 प्लस में ओम प्रकाश और 75 प्लस में नत्था सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर के 35 प्लस में सुखराम ने पहला, तेजिंद्र सिंह ने दूसरा व ईश्वर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 प्लस में विक्रांत पहले, पवन दूसरे व कपिल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


45 प्लस में अवतार सिंह पहले, मोहन लाल दूसरे स्थान पर रहे। 60 प्लस में हरिदत्त ने प्रथम व जोगिंद्र पाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएस जिंटा मुख्य अतिथि रहे। जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन सिंह ने एसोसिएशन की प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर साईं संजीवनी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसिस की छात्राओं ने देशभक्ति गीत व हिमाचली नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा आईटीआई सोलन के छात्रों ने भंगड़ा पेश किया।

महिला वर्ग के 35 प्लस में रीना अव्वल
100 मीटर के महिला वर्ग के 35 प्लस में रीना, रेणुका व संगीता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 40 प्लस में मनीषा प्रथम व शर्मिला द्वितीय स्थान पर रही। 50 प्लस में अलकनंदा पहले, हेमंत लता दूसरे व शकुंतला तीसरे, 55 प्लस में सरिता पहले व सरला ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर वर्ग के 40 प्लस महिला वर्ग में मनीषा सोलन प्रथम व रेणुका कांगड़ा दूसरे स्थान पर रही। 

शॉटपुट में ये रहे विजेता 
शॉटपुट मुकाबले में 35 प्लस में कांगड़ा के तरसेम सिंह पहले, सुरेंद्र दूसरे व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। 40 प्लस में कपिल भारती पहले, राजेंद्र दूसरे व रणजोध तीसरे स्थान पर रहे। 45 प्लस में नरेश कुमार, टिक्कम व विनोद और 55 प्लस में दलवीर सिंह अव्वल रहे। 60 प्लस में देविंद्र सिंह पहले व नरेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

70 प्लस में पीएस सिद्धू, 75 प्लस में नत्था सिंह और 80 प्लस में जीएस सिद्धू अव्वल रहे। शॉटपुट महिला वर्ग के 35 प्लस में रीना पहले, संगीता दूसरे, 40 प्लस में अनुराधा शर्मा अव्वल रही। 45 प्लस में हंसा ठाकुर मंडी, 50 प्लस में रुकमणि शर्मा व शकुंतला सोलन पहले व दूसरे स्थान पर रही। 55 प्लस में सुदेश मंडी और सरला ठाकुर सोलन और 60 प्लस में सरला ठाकुर अव्वल रही।

दो मिनट का रखा मौन
प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने आना था, लेकिन उनके भाई का निधन हो जाने के कारण वह नहीं आ सके। कौल सिंह के भाई के निधन और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांश की मौत पर सभी ने दो मिनट का मौन रखा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की संयुक्त सचिव व इंटरनेशनल खिलाड़ी सरस्वती राजपूत, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, चंडीगढ़ एसोसिएशन के प्रधान पीके अग्रवाल, महासचिव रमेश हांडा, मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल के वरिष्ठ उपप्रधान विपेंद्र कालटा, उपप्रधान यशपाल कपूर व एडवोकेट तेजस्वी शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल ठाकुर, कार्यकारिणी के सदस्य मनोज कंवर, रविंद्र बंसल, धर्मपाल ठाकुर, केवल राम, संतोष सिंह, सोलन जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान सुशील चौधरी, महासचिव सुदेश पंकज समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें