फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: लंदन में अभ्यास करेंगे एथलीट सावन, ओलंपिक में लगा सकते हैं दौड़

Wed, 18 May 2022 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

लंदन कैंप के लिए दुनिया के 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। देश से सावन एकमात्र एथलीट हैं। सावन के पिता कुलदीप कुमार किसान हैं।
विज्ञापन
एथलीट सावन बरवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के युवा एथलीट सावन बरवाल 2024 में होने जा रहे ओलंपिक में देश की चुनौती पेश कर सकते हैं। हाल ही में चेन्नई में हुए फेडरेशन कप में सावन ने 5,000 मीटर की दौड़ को 13 मिनट और 51.69 सेकंड में पूरा किया। इसी प्रदर्शन के दम पर सावन का चयन लंदन में होने वाले विशेष कैंप के लिए हुआ है। सावन अभ्यास के लिए लंदन पहुंच गए हैं। 23 वर्षीय सावन बरवाल मंडी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की ऐहजू पंचायत के रहने वाले हैं और स्पोर्ट्स कोटे के आधार पर सेना में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


लंदन कैंप के लिए दुनिया के 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। देश से सावन एकमात्र एथलीट हैं। बरवाल के पिता कुलदीप कुमार किसान हैं। बरवाल ने वर्ष 2011 से 2018 तक एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में प्रशिक्षण हासिल किया। सबसे पहले पाइका खेलों में रजत जीता। बरवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल करना लक्ष्य है।

अब तक राष्ट्रीय खेलों में आठ गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हाफ मैराथन प्रतियोगिता में लगातार चार बार खिताब जीतने का कीर्तिमान हासिल किया है। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि पांच हजार मीटर दौड़ के अभ्यास के लिए सावन लंदन में विश्व के 16 धावकों के साथ प्रशिक्षण के लिए पहुंच गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सावन 2024 के ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर, उपमंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने सावन की इस उपलब्धि पर परिजनों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें