फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने बीच में ही रोका भाषण, जानें वजह

Sat, 03 Oct 2020 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली(कुल्लू)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अपना भाषण बीच में ही रोक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के सोलंगनाला में जनसभा के दौरान अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। सोलंगनाला में मंच के समीप सुरक्षा में तैनात वनगढ़ ऊना से ड्यूटी पर आई एक महिला पुलिस कर्मी अचानक चक्कर आने से गिर पड़ी। सुबह आठ बजे से ही तैनात महिला कर्मी कड़ाके की ठंड व दिन को तेज धूप में खड़ी थी और मुंह में मास्क पहनकर तैनात थी।  करीब सात घंटों से ड्यूटी दे रही महिला को उस समय चक्कर आ गया जब प्रधानमंत्री मोदी भाषण दे रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मी को चक्कर आता देख प्रेस दीर्घा में बैठे पत्रकारों ने दौड़कर उसे गिरने से बचाया। पीएम मोदी ने भाषण देते हुए देखा कि महिला पुलिस को चक्कर आ गया तो उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और मंच से कहा कि उन्हें बैठा दीजिए और साथी महिला कर्मी को उन्हें आराम करवाने और स्वास्थ्य कर्मियों को उनका उपचार करवाने को कहा। इस दौरान प्रधानमंत्री के कहने पर एसपीजी और पुलिस महिला कर्मी को सुरक्षित जगह पर ले गए। महिला सुरक्षा कर्मी को चक्कर आने के दौरान पीएम ने दो बार अपना भाषण रोका। प्रधानमंत्री की यह मानवता आम लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें