फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बाद अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोका, लगा जाम

Sat, 23 Dec 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

बर्फ में वाहन स्किड होने के भय को देखते हुए टनल की ओर रवाना हुए सभी पर्यटकों को मनाली की ओर जाने की हिदायत दी गई।   इस दौरान सोलंगनाला से अटल टनल तक की सड़क पर जगह-जगह जाम लग गया। 
विज्ञापन
सोलंगनाला-अटल टनल सड़क पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग में शनिवार दोपहर को बर्फबारी होने के बाद पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया। बर्फ में वाहन स्किड होने के भय को देखते हुए टनल की ओर रवाना हुए सभी पर्यटकों को मनाली की ओर जाने की हिदायत दी गई। इस दौरान सोलंगनाला से अटल टनल तक की सड़क पर जगह-जगह जाम लग गया।  शनिवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी हुई। टनल के मुख्य द्वार के समीप बर्फ के फाहों के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। अधिक बर्फबारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने  पर्यटकों को मनाली की ओर वापस भेज दिए। हालांकि, दोपहर बाद बर्फबारी रुक गई। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोकने से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


लंबा जाम लगने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद रखी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद की गई है। सोलंगनाला से आगे सिर्फ लाहौल की बुकिंग लेकर आए पर्यटक, स्थानीय लोगों और फोर वाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति है। उनके अनुसार बर्फबारी होने पर वाहनों को मनाली की ओर भेजा गया था। इस वजह से कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर की यातायात सामान्य हो गया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें