फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 68 प्रशिक्षु पास

Tue, 05 Apr 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम साल की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा पास कर ली है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से एमबीबीएस सप्लीमेंटरी प्रथम साल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम के मुताबिक कुल 72 में से 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा उर्त्तीण कर ली है, जबकि 4 प्रशिक्षु असफल रहे। परीक्षा परिणाम को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा में असफल हुए चार प्रशिक्षुओं को अब दिसंबर में होने वाले परीक्षा में तीसरा मौका प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम साल की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें 68 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से परिणामों को सही समय पर घोषित किया जा रहा है। सप्लीमेंटरी परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षुओं को विवि की ओर से चार मौके प्रदान किए जाते हैं। अगर चार बार में भी प्रशिक्षु पास नहीं होते हैं तो बाद में उनको एमबीबीएस से बाहर किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें