फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस, बीडीएस के लिए अभ्यर्थियों से मांगी कॉलेजों की पसंद

Wed, 05 Jan 2022 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पांच जनवरी से यूनिवर्सिटी का पोर्टल खुल गया है, जिसमें दस जनवरी तक अभ्यार्थी अपनी कॉलेज च्वाइस दे सकते हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के अभ्यर्थियों से दस जनवरी तक कॉलेज की च्वाइस मांगी गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वह 10 जनवरी तक अपने कॉलेज की च्वाइस बताएं। उधर, एडमिशन के लिए केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही तिथियां निर्धारित की जाएंगी। 

विज्ञापन


पहली जनवरी को मेडिकल यूनिवर्सिटी की और से एमबीबीएस की मेरिट सूची जारी की गई थी और सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया था कि इस सूची को सभी मेडिकल यूनिवर्सिटी की साइट पर देखें और जो भी अभ्यर्थी इसमें सफल रहे हैं वह पांच जनवरी से लेकर दस जनवरी तक अपनी कॉलेज की च्वाइस यूनिवर्सिटी को दें। पांच जनवरी से यूनिवर्सिटी का पोर्टल खुल गया है, जिसमें दस जनवरी तक अभ्यार्थी अपनी कॉलेज च्वाइस दे सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा क दस जनवरी तक अभ्यर्थी अपनी कॉलेज च्वाइस बता दें। 

एमएससी नर्सिंग के दाखिले शुरू
कोर्ट में एमएससी इन सर्विस अभ्यर्थियों की याचिका रद्द होने के बाद अब एनएससी नर्सिंग के दाखिले शुरू हो गए हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट कर दिए हैं और दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक कुल 45 अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट हो गए हैं और उनके दाखिले भी शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें