कोल डैम का नाम भी अटल के नाम पर रखा जाएगा। शोकसभा में धूमल ने कहा कि आज का दिन तत्तापानी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण दिवस के रूप में जुड़ जाएगा। अटल जी का व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा था कि वे एक बार किसी से मिल जाएं तो लगता था कि हमारे अपने परिवार के सदस्य थे। उन्होंने प्रदेश को बिना मांगे ही सब कुछ दिया था।
800 मेगावाट का कोल डैम बिजली प्रोजेक्ट, 250 मेगावाट का पार्वती प्रोजेक्ट, 300 मेगावाट का चमेरा प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल के सभी गांव एवं धार्मिक स्थलों को जोड़ा। यात्रा में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप, महापौर कुसुम सदरेट, विधायक किशोरी लाल, हीरालाल, नरेंद्र बरागटा आदि मौजूद रहे।