फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी से मिले विधानसभा अध्यक्ष: चुवाड़ी-चंबा सुरंग सहित जोत तीसा-साच पांगी सड़क को एनएच बनाने की रखी मांग

Mon, 26 Oct 2026 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। 
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। पठानिया ने एक लिखित पत्र के माध्यम से जिला चंबा में चुवाड़ी से चंबा सुरंग निर्माण सहित शाहपुर, द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत तीसा-साच-पांगी रणनीतिक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में बनाने की लंबित स्वीकृति प्रदान करने की गुहार लगाई। पठानिया ने अपने पत्र के माध्यम से नितिन गडकरी को अवगत करवाते हुए कहा कि शाहपुर/द्रमण-सिंहुता-चुवाड़ी वाया जोत-तीसा-साच पांगी सड़क भारतीय सेना के डिविजनल मुख्यालय योल कैंट धर्मशाला के लिए एक बहुत ही संवदेनशील तथा रणनीतिक सड़क है जोकि पाकिस्तान या चीन की ओर से भारतीय क्षेत्र में किसी भी आक्रमण के समय भारतीय सेना को अपने सैनिकों तथा युद्व सामग्री को सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित को सकती है और यह देश की रक्षा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय भी है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नितिन गडकरी को अवगत करवाते हुए पठानिया ने कहा कि हालांकि उक्त सड़क का एक हिस्सा या चंबा जिले का चंबा-तीस, बैरागढ़-साच भारत सरकार की ओर से जीआरएफ0के तहत बनाए जाने के लिए सक्रिय रूप से विचाराधीन है जिससे उदेश्य की पूर्ति नहीं होगी।  विधानसभा अध्यक्ष ने इसमें संशोधन किया करने तथा उदेश्य प्राप्ति के लिए सामरिक तथा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क में द्रमण-सिंहुता-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत सड़क को शामिल कर इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग उठाई। बैठक के दौरान पठानिया ने नितिन गडकरी को अवगत करवाते हुए कहा कि उक्त सड़क का एक हिस्सा शाहपुर / द्रमण-सिंहुता-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत पहले ही विश्व बैक और सीआईएफ के तहत चौड़ा किया जा चुका है। अब यह लगभग डबल लेन सड़क है। गडकरी ने कहा कि वह स्वयं जानते हैं कि जिला चंबा तथा देश के लिए यह सड़क कितनी रणनीतिक तथा संवेदनशील है जहां इसे स्वीकृति मिलने के बाद अकांक्षी जिला चंबा को बड़ी राहत पहुंचेगी। वहीं देश की सुरक्षा तथा पर्यटकों के लिए भी यह सड़क हितकारी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें