चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहे एएएसपी मनमोहन सिंह की गाड़ी को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसपी मनमोहन सिंह को गंभीर चोटें आई है।
उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि कार्रवाई करते हुए निजी बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह शनिवार सुबह माता-पिता को छोड़ने चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान जब वह स्वारघाट के समीप कैंची मोड़ पर पहुंचे तो नयनादेवी की ओर से आ रही एक निजी बस ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।