फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाने वाले निषाद सोमवार को पहुंचेंगे ऊना, जीता है स्वर्ण पदक

Sat, 04 Nov 2023 02:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

पैरा एशियन गेम्स 22 से 28 अक्तूबर तक हांगझोऊ में हुए। टी-47 श्रेणी में निषाद कुमार ने स्वर्ण के लिए 2.02 मीटर ऊंची कूद लगाई।
विज्ञापन
निषाद कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हांगझोऊ में पैरा एशियन गेम्स में नए एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाने वाले स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार सोमवार को अपने गांव बदाऊं लौटेंगे। मैहतपुर में सुबह 10:00 बजे इनका स्वागत किया जाएगा। टोक्यो पैरालंपिक में रजत और पेरिस पैरा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले निषाद कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर से हिमाचल का नाम चमकाया है।

विज्ञापन


पैरा एशियन गेम्स 22 से 28 अक्तूबर तक हांगझोऊ में हुए। टी-47 श्रेणी में निषाद कुमार ने स्वर्ण के लिए 2.02 मीटर ऊंची कूद लगाई। इससे पूर्व पेरिस में वर्ल्ड पैरालंपिक प्रतियोगिता में निषाद कुमार ने 2.09 मीटर ऊंची कूद लगाकर रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें