राजधानी के भट्ठाकुफर से सटे गाहन में नागरिक सुधार सभा का गठन कर अशोक चौहान को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
रविवार देर शाम को हुई बैठक में आरपी भट्ट मुख्य सलाहकार, गोपी चंद शर्मा मुख्य संरक्षक, हाकम चंद ठाकुर प्रधान और टीसी शर्मा महासचिव, दुनी चंद कैंथला उपप्रधान, देवेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इनके अलावा पवन सकलानी संगठन सचिव, जेएल शर्मा संयुक्त सचिव और नेगी राम को कार्यालय सचिव चुना गया। बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, रोजाना लगने वाले अघोषित बिजली कट, सीवरेज कनेक्टिविटी न होने सहित कई अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
नागरिक सुधार सभा की पहली बैठक में बीसी नेगी, केआर शर्मा, दुर्गा सिंह, हेमंत भंडारी, मोहन सिंह, एनडी शर्मा, शिशुपाल, प्रधान चौहान, केके भंडारी, नरेंद्र शर्मा, अमित खालास्टा, पीएल शर्मा, नंदन कुमार, राजेंद्र थलाइक, राजेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, रविंद्र कुमार, रजनीश शर्मा, यशपाल चौहान, टीनू ठाकुर और भागचंद ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।