फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीएम मोदी के बटन दबाते ही एसपीयू के खाते में पहुंची 20 करोड़ की ग्रांट

Tue, 20 Feb 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जम्मू-कश्मीर में हुए इस कार्यक्रम को इस दौरान सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो. वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने स्टाफ के साथ देखा और इसमें इसमें ऑनलाइन शामिल हुईं।
विज्ञापन
बटन दबाते ही एसपीयू के खाते में पहुंची 20 करोड़ की ग्रांट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में कार्यक्रम में पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान (ऊषा) योजना में देशभर की यूनिवर्सिटियों को ग्रांट जारी की। जम्मू से ही उन्होंने बटन दबाया और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के खाते में भी 20 करोड़ की ग्रांट पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में हुए इस कार्यक्रम को इस दौरान सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो. वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने स्टाफ के साथ देखा और इसमें इसमें ऑनलाइन शामिल हुईं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पीएम से उनकी बात नहीं हो पाई। ग्रांट के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिली ग्रांट को यूनिवर्सिटी के इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खर्च किया जाएगा। स्मार्ट क्लास रूम और बेहतरीन लैब का निर्माण किया जाएगा। ताकि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सकें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसपीयू मात्र डेढ़ साल पुरानी है और इस दौरान इस विवि को 2 एफए स्टेटस मिलना बड़ी बात है। कहा कि यह राशि बेशक नाकाफी है, मगर भविष्य के लिए यह बेहतर संकेत है।

पत्र लिखकर मांगा है 300 करोड़
प्रो. वीसी प्रो अनुपमा सिंह ने कहा कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी 1 अप्रैल 2022 को ही शुरू हुई है। मगर मात्र दो महीनों में ही इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 2एफ का स्टेट्स दिलाया था। इसी स्टेट्स के कारण आज यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार से इस तरह की ग्रांट हासिल कर पाने में कामयाब हुई है। अनुपमा सिंह ने बताया कि जहां यूनिवर्सिटी का सालाना बजट मात्र 10 करोड़ है वहां पर 20 करोड़ की ग्रांट मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सरकार से उन्होंने पत्र लिखकर बिल्डिंग आदि कार्याें के लिए 300 करोड़ की राशि की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े एचपीयू के शिक्षक
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से मल्टी डिस्पिलेनरी एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरू) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्ष और संस्थान के शिक्षक ऑनलाइन जुड़े। विश्वविद्यालयों को आर्थिक रूप से सहयोग कर मजबूत बनाने के उद्देश्य से मेरू का शुभारंभ किया गया है। विवि कुलपति कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों और शिक्षकों की मौजूदगी में कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने मेरू के तहत सौ करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रो. बंसल ने इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों से कहा कि नई शिक्षा नीति -2020 के तहत मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट में कार्य करना होगा। उन्होंने सभी विभागों को शोध परियोजनाओं को भी विभिन्न अनुदान आयोग के समक्ष आवेदन करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान प्रति-कुलपति आचार्य राजिंद्र वर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, कुलसचिव डॉ. विरेंद्र शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें