फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक बनकर आया युवक हेरोइन के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में एसआईयू की टीम ने बिहार के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 17.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान अमित गुप्ता (37) पुत्र नारायण प्रसाद, विष्णुपुर, तहसील बेगुसराय, बिहार के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी पिछले डेढ़ साल से यहां पर ड्रग पैडलरों को चिट्टे की सप्लाई देता आ रहा है।
विज्ञापन

एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल ललित कुमार ने शुक्रवार देर रात फिंगास्क एस्टेट में एक निजी होटल में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक करीब पांच बार वह पहले भी शिमला आ चुका है। इस बीच उसकी यहां पर ड्रग पैडलरों से पहचान हुई। पुलिस को भी इस बात की भनक लग चुकी थी, लेकिन कुछ महीने से इसका शिमला आना बंद हो गया था। इस बार ड्रग पैडलरों के कहने पर अमित चिट्टे की सप्लाई देने आया था। लेकिन, गुप्त सूचना पर एसआईयू टीम ने होटल के कमरे में दबिश देकर युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से दिल्ली के लोअर बिहार क्षेत्र में एक कंपनी के लिए टेलरिंग का काम करता है।
उधर, शनिवार को सदर थाना पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पता लगा रही है कि चिट्टा कहां से लेकर आया था। इसके मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें