फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खुलने जा रहा है। हिमाचली युवाओं के लिए सबसे पहले सेना में भर्ती का मौका मिलने जा रहा है। ये भर्ती 17 मार्च को होने जा रही है।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर भर्ती निर्देशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश के नवयुवकों के लिए सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर टेक्निकल एवं सोल्जर नर्सिंग असिस्टैंट की खुली भर्ती कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में होगी।

इसमें हिमाचल के शिमला, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पिति, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते है। इन जिलों के जो नवयुवक मापदंड और भर्ती की फि जीकल स्तर को पूरा करते हैं। वे भर्ती में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी

वहीं, सोलन जिला के बद्दी में स्थित बिपरो इंटरप्राईजिज लिमिटेड कंपनी में विभिन्न पदों को भरने के लिए कांगड़ा के उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां में 18 मार्च को योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों के कैंपस इंटरव्यू होंगे।

युवा अपने प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया जाएगा। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। उपरोजगार कार्यालय के प्रभारी दीपा राम ने बताया कि बिपरो कंपनी में इलेक्ट्रीशियन व फिटर के 25 पदों और ट्रेनी के 15 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

प्रत्येक पद का वेतन 5100 रूपये से लेकर 6899 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगी योग्यता

इलेक्ट्रीशियन व फिटर पद के लिए योग्यता आईटीआई से एक साल का डिप्लोमा और उम्र 18 से 25 साल तक है जबकि ट्रेनी पद के लिए योग्यता आठवीं, दसवीं या जमा दो शिक्षा जरूरी है और उम्र 27 साल से 35 साल तक है।

इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित अपने सभी योग्यता प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साईज फोटो और वोनाफाईड हिमाचली प्रमाण पत्र की फोटो कापी व मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लाने होंगे।

जानकारी के लिए उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां के प्रभारी से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें