शहीद बेटे की मौत का सदमा मां सहन नहीं कर पाई। जवान बेटे की चिता की आग अभी ठंड भी नहीं हुई कि अगले ही दिन सुबह मां ने दम तोड़ दिया। मृतक विमला देवी (60) का बुधवार सुबह अचानक देहांत हो गया। विमला देवी का बेटा वरुण शर्मा भारतीय सेना में सेवारत था।बटालियन के साथ 20 दिसंबर को सियाचिन ग्लेशियर जा रहे दुलेड़ा गांव के वरुण (34) पुत्र अमरनाथ को अचानक सिर दर्द और उल्टी हुई। उन्हें बेस कैंप लेह लाया गया। जहां से मौसम खराब होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं मिल पाई।