फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Helicopter Crash Update: बिपिन रावत के पीएसओ हिमाचल के विवेक की भी मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

तमिलनाडु में कुन्नूर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र (अप्पर ठेहडू) के लांस नायक विवेक कुमार (29) का भी निधन हो गया है। शहीद विवेक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के पीएसओ थे। 
विज्ञापन
लांस नायक विवेक कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त सेना के हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के गांव अपर ठेहडू, डाकघर कोसरी के लांस नायक विवेक कुमार (29) का भी निधन हो गया है। विवेक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के पीएसओ थे। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर विवेक के शहीद होने पर दुख जताया है। विवेक के चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि बुधवार शाम 4:00 बजे आर्मी दफ्तर से फोन आया था। वहां से विवेक कुमार का बायोडाटा पूछा गया। कहा गया कि इसके अलावा कोई भी सूचना नहीं देने के ऑर्डर हैं। उन्होंने बताया कि विवेक आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


वर्तमान में वह पैरा कमांडो थे। वह सीडीएस के साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार थे। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने कहा कि उनको विवेक कुमार के शहीद होने की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पंचायत के प्रधान विनोद कुमार के अनुसार पत्नी ने बताया है कि विवेक सीडीएस के साथ थे। तमिलनाडु जाने से पहले विवेक ने उन्हें यह बात बताई थी। बताया जा रहा है कि विवेक की पत्नी, पिता रमेश चंद, माता आशा देवी इस सूचना के बाद बेसुध हैं। पंचायत समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा ने बताया कि विवेक कुमार का छह महीने का बच्चा है। उनकी शादी को अभी दो साल ही हुए थे। 

ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर किन्नौर में दे चुके थे सेवाएं
तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर ने 2018 से 2019 तक किन्नौर जिले के पूह में 136 स्वतंत्र ब्रिगेड में बतौर कमान ब्रिगेडियर अपनी सेवाएं दी थीं। वह अपने कार्यकाल में मिलनसार होने के कारण स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके थे। उनके निधन से पूरे किन्नौर जिले में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें