फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना ने अनाडेल से निकाली बाइक रैली

Wed, 14 Aug 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 100 किलोमीटर की बाइक रैली को सेना प्रशिक्षण कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरेंद्र सिंह कुशवाह ने शिमला के अनाडेल से झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
अनाडेल में सेना की बाइक रैली । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) शिमला ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को स्वतंत्रता बाइक रैली का आयोजन किया। 100 किलोमीटर की बाइक रैली को सेना प्रशिक्षण कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरेंद्र सिंह कुशवाह ने शिमला के अनाडेल से झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसाइकिल चालकों की टीम में शिमला के 36 सैन्यकर्मी और स्थानीय लोग शामिल हुए। यह रैली शिमला-कुफरी-चायल-कंडाघाट-से होकर गुजरी। बाइक रैली का मकसद लोगों को सशस्त्र बलों द्वारा किए गए वीरतापूर्ण बलिदान को याद करने और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और साहसिक कार्य के लिए प्रेरित करना था।

विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस की भावना का सम्मान करना है, बल्कि सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता में एकता को भी उजागर करना है। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए रैली सवारों ने स्थानीय युवाओं और लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और संवाद के माध्यम से सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से भारतीय सेना और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय, अनुरूपता और सहयोग भी दिखाई दिया। सेना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान भी चलाया है, जिसके तहत सैन्य कर्मी और अधिकारियों के अलावा उनके परिवार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें