हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना शर्मा निवासी भद्राश, रामपुर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना शर्मा निवासी भद्राश, रामपुर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल, इंस्पेक्टर नाग देव और सब इंस्पेक्टर हेम प्रकाश को पुलिस पदक, हिमाचल में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जय कुमार को भी सराहनीय कार्य के लिए पदक के लिए चुना गया है।
अग्निशमन विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए स्टेशन फायर अफसर मनसा राम और राजेंद्र कुमार और सब फायर अफसर अशोक कुमार को भी पदक से नवाजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन के आठ अधिकारियों व जवानों को यह पुरस्कार मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है।